सतत पुनर्वास शिक्षा कार्यक्रम
भारतीय पुनर्वास परिषद विशेष शिक्षा एवं पुनर्वास के क्षेत्र में प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों के विकास व मानकीकरण के लिए तथा विकलांगता के भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में कार्यरत व्यवसायिकों के ज्ञान एवं कौशलों को अद्यतन बनाने के लिए भी जिम्मेदार है । इस संबंध में यह परिषद चल रहे सतत पुनर्वास शिक्षा कार्यक्रमों का समर्थन करती है । यह कार्यक्रम भारतीय पुनर्वास परिषद द्वारा अनुमोदित चुनिदा राष्ट्रव्यापी प्रशिक्षण संस्थान में संचालित किए जा रहे हैं । यह सूचना इन क्षेत्रों में कार्यरत पुनर्वास व्यवसायियों एवं कार्मिकों को दी जाती है, ताकि वे अपने व्यवसायिक कौशलों को अद्यतन करने के लिए नजदीकी केन्द्र में जा सकें ।
उद्देश्य
यह परिषद सतत पुनर्वास शिक्षा कार्यक्रमों का समर्थन करती है । इनका उद्देश्य हैः
- भारतीय पुनर्वास परिषद अधिनियम, 1992 की धारा 19 के अधीन भारतीय पुनर्वास परिषद के पास पहले से पंजीकृत सेवारत एवं पेशेवर व्यवसायियों के ज्ञान और कौशलों को अद्यतन बनाना ।
- पुनर्वास एवं विशेष शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत मास्टर्स प्रशिक्षकों के वृत्तिक ज्ञान को अद्यतन करना ।
|