भारतीय पुनर्वास परिषद्‌

English Version
 

Home

parishad

training
institution registration download publication RTI tele
आंचलिक समिति

उद्देश्यः

  1. क्षेत्रीय संस्थाओं को अपने कुछ कार्यकलापों के लिए अधिक दायित्व संभालने का मौका देना ।
  2. प्रत्येक क्षेत्र की आवश्यकता के अनुरुप विभिन्न कार्यक्रमों के विकास में और अधिक जागरुकता उत्पन्न करना तथा त्वरित प्रगति को सुनिश्चित करना ।
  3. भारतीय पुनर्वास परिषद से स्वयं को सम्बद्ध करने की इच्छा करने वाली संस्थाओं को आसान पहुंच उपलब्ध करना ।
  4. भारतीय पुनर्वास परिषद को आबंटित कुछ कार्यों को पूर्ण करने के लिए भागीदारी करना ।

 समिति के सदस्यों का कार्यकाल - 3 वर्ष

 गठनः

 आंचलिक समिति का गठन मोटे रुप से निम्नलिखित होगाः-

  • .संबंधित एजेंसी की नोडल एजेंसी के प्रमुख को आंचलिक समिति के अध्यक्ष के रुप में पदनामित किया जाएगा और इसके नामिती को संयोजक।
  • क्षेत्र की तीन अन्य प्रशिक्षण संस्थाओं का प्रतिनिधि ।
  • शिक्षा विभाग, कल्याण, पंचायती राज संस्थाएं, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास आदि जैसे संबंधित सरकारी विभागों का प्रतिनिधि बारी - बारी से।
  • राज्य विकलांगता आयुक्त ।
  • परिषद द्वारा अनुमोदित नियमित प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल न किए गए गैर सरकारी संगठनों के दो सदस्य।
  • समाज विज्ञान/स्कूल ऑफ समाज कार्य आदि से संबंधित विश्वविद्यालय से दो सदस्य।

 कार्यः

  • आंचलिक समिति की कार्य प्रणाली निम्नलिखित होगीः
  • इसके सारे कार्य, स्वरुप में सलाहकारी होंगे।
  • कानूनी अड़चनों वाले सभी निर्णय भारतीय पुनर्वास परिषद के परामर्श से लिए जाएंगे।
  • भारतीय पुनर्वास परिषद के अनुमोदन से मान्यता के लिए आवेदन करने वाली संस्थाओं के निरीक्षण को आसान बनाना।
  • क्षेत्र में संबंधित तकनीकी समस्याओं पर विचार-विमर्श करने के लिए एक वर्ष में एक बैठक बुलाना । यदि आवश्यकता हो तो परिषद के अनुमोदन से विशेषज्ञों/कोर समूहों की अधिक बैठकें बुलाई जा सकती हैं ।
  • भारतीय पुनर्वास परिषद के अनुमोदन से क्षेत्र से संबंधित तकनीकी मुद्दों पर अपने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में गोष्टियां/विचार - गोष्ठियां/कार्यशालाएं आयोजित करना।
  • मान्यता प्राप्त संस्थाओं द्वारा अपने क्षेत्र में प्रशिक्षण की गुणवत्ता में सुधार के लिए सुविधाएं दी जा रही हैं ।
  • क्षेत्र के लिए प्रासंगित उचित साहित्य का अनुवाद और लेखन कार्य करना और ऐसी रिपोर्टें तैयार करना जिन्हें भारतीय पुनर्वास परिषद, समिति को करने का अनुरोध करे ।
  • विकलांग व्यक्तियों के लाभ के लिए परिषद के कार्यकलापों और भारत सरकार द्वारा निर्देशित अन्य कार्यों के प्रति जागरुकता सृजित करना । आंचलिक समितियां राज्य सरकार और भारतीय पुनर्वास परिषद के मध्य उचित सम्पकर् स्थापित करेंगी ।
  • व्यक्तियों या संस्थाओं की शिकायत को अध्यक्ष, भारतीय पुनर्वास परिषद को भेजना ।
  • कोई अन्य कार्य जो भारतीय पुनर्वास परिषद द्वारा समिति द्वारा समय-समय पर सौपे जाएं ।
  • सात आंचलिक समितियों ने कार्य करना प्रारंभ कर दिया है जिनकी बैठकें इस प्रकार आयोजित की गईः-
क्रम सं. अंचल का नाम तारीख स्थान
1 उत्तरी अंचल 29 अप्रैल, 2002 गुवाहाटी, असम
2. पूर्वी अंचल 15 जुलाई, 2002 पटना, बिहार
3. केन्द्रीय 12 अप्रैल, 2002 भोपाल, मध्य प्रदेश
4. उत्तरी 22 मई, 2002 सोलन, हिमाचल प्रदेश
5. दक्षिणी-1 24 जुलाई, 2002 सिकन्दराबाद, आंध्र प्रदेश
6. दक्षिणी -2 7 मई, 2002 कोयंबटूर, तमिलनाडु
7. पश्चिमी 28 अगस्त, 2002 अहमदाबाद, गुजरात

 भारतीय पुनर्वास परिषद की विविध एवं विस्तृत गतिविधियों से निपटने के लिए, निम्नलिखित सात आंचलिक समितियां देशभर में गठित की गई हैंI

क्रम सं0 क्षेत्र राज्य/संघ राज्य क्षेत्र नोडल एजेंसी दूरभाष नं0/फैक्स नं0/ई-मेल
1. पूर्वोत्तर असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम, मेघालय, त्रिपुरा, सिक्किम और मणिपुर शिशु सरोधी, स्पास्टिक सोसाइटी ऑफ असम, रामकृष्ण मिशन रोड के सामने, बिरुबाई, गुवाहाटी- 781016 (असम) 0361-2470990 
Shishu--sarothi@yahoo.com
2. पूर्वी बिहार, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा जे.एम. वाणी एवं श्रवण संस्थान, रोड नं0 5, इन्द्रापुरी डाकघर, केशरीनगर जिला, पटना - 900024 (बिहार) 0612-2271805
0612-2264805
jminstitutel@rediffmail.com
3. केन्द्रीय दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और चंडीगढ. दिग्दर्शिक पुनर्वास और अनुसंधान संस्थान, रेडक्राॅस भवन, शिवाजी नगर, भोपाल - 462016 (मध्य प्रदेश) 558024, 550022
darsika@bom6.vsnl.net.in
4. उत्तरी हरियाणा, पंजाब, उत्तरांचल, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, चंडीगढ. । व्यावसायिक पुनर्वास प्रशिक्षण केन्द्र, हिबोवल रोड, किचलूनगर के सामने, लुधियाना - 141001 (पंजाब) 0161-471 425
2471 642
vrtc@satyam.net.in
5. पश्चिमी महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा और राजस्थान ब्लाइंड मेन एसोसिएशन, विक्रम सारा भाई रोड, वस्त्रपुर, अहमदाबाद - 380005 (गुजरात) 079-6304070
6303513
bpaindia
6. दक्षिणी-1 आंध्र प्रदेश, कर्नाटक स्वीकार विकलांग पुनर्वास संस्थान, उपकार सर्किल, पिकेट, सिकन्दरबाद - 500003 ( आंध्र प्रदेश) 040 - 784 3338, 7841696
040 - 7810731  
Sweekaar@yahoo.com
Sweekaar@hotmail.com
7. दक्षिणी-2 तमिलनाडु, केरल, अंडमान और निकोबार, पांडिचेरी श्री रामकृष्ण मिशन विद्यालय कालेज ऑफ एजूकेशन, श्री रामकृष्ण विद्यालय डाकघर, कोयम्बटूर-641020 (तमिलनाडु) 0422-692 441
0695066/692582
srkvcoe@md.3vsnl.net.in
विञापन
परियोजना
अनुसंधान
संगोष्ठी
कार्यशाला
समझ का ञापन
कैरियर
विडियो क्लिप
नवशिखर चैनल
पुर्नभव
आपके प्रश्न
अन्य लिंक
खंडन
परिक्षा
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
   
Copyright © rehabcouncil.nic.in 2004. All Rights Reserved